Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नहीं थमा अवैध रिफिलिंग का काम, खुलेआम वाहनों में भरी जा रही गैस, आज भी तीन जगहों पर दी दबिश

India-1stNews





घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग पर विभिन्न स्थानों की कार्रवाई

बीकानेर, 26 सितंबर। घरेलू सिलेंडर की व्यावसायिक दुरुपयोग रोकथाम के लिए  चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच दल द्वारा गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर सामग्री जब्त की।

निरीक्षण के दौरान डूडी पेट्रोल पंप के सामने स्थित बिश्नोई टूर एंड ट्रेवल्स पर मुन्नीनाथ पुत्र लालनाथ निवासी मुरलीधर को मौके पर घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। निरीक्षण टीम ने मौके पर ही तीन एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा तथा एक रिफिलिंग मशीन जब्त की। वहीं भूतनाथ मंदिर के पीछे हीरालाल माली की दुकान पर निरीक्षण के दौरान मौके पर पुनीत बिश्नोई पुत्र नरसीराम निवासी जंभेश्वर नगर से पांच घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। दोनों प्रकरणों में जब्त सामान को वैद्य मघाराम गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर पाबंद किया गया कि न्यायालय से आदेश प्राप्ति तक जब्त सामान को यथावत रखा जाए।

जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि सघन निरीक्षण अभियान के तहत वल्लभ गार्डन में बी.आर. हेयर कटिंग सैलून की दुकान के पीछे एक छोटी दुकान पर औचक निरीक्षण के दौरान राकेश नायक पुत्र चंपाराम नायक निवासी गली नंबर 6 अंबेडकर कॉलोनी से घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। जांच टीम ने मौके पर तीन एलपीजी गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक गैस रिफिलिंग मशीन को जब्त किया गया।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि एलपीजी वितरण एवं आपूर्ति विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर यह समस्त मशीनें जब्त करने की कार्रवाई की गई और जब्त सामग्री को अनूप भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है।

इस निरीक्षण दल में प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार, जय सिंह और प्रखर भार्गव व कनिष्ठ सहायक नरेश कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement