Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध युवती

India-1stNews



बीकानेर रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध युवती





रेलवे स्टेशन से एक बच्ची चोरी हो गई। गुरूवार की रात हुई इस घटना के दौरान बच्ची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार के साथ थी लेकिन घर वालों की आंख लगते ही एक पंद्रहह-सोलह साल की लड़की इसे उठाकर ले गई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वो नजर आ रही है लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी नेहा ने बताया कि छह नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब तीन बजे कोटा से आई एक महिला सो रही थी। उसके पास ही उसका महज छह साल का बेटा था। सोनु पुत्र बनेसिंह बंजारा उम्र 6 साल अपनी मां गुड्डी देवी के साथ सो रहा था। सोनू को एक युवती उठाकर ले गई। उसे ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उसके पीछे का शरीर ही नजर आ रहा है। चेहरा नजर नहीं आने के कारण पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही। घटना के बारे में तुरंत कोटगेट पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद से पुलिस इसे ढूंढने में लगी हुई है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने भी इस संबंध रिपोर्ट ली है।अगर आपको ये बच्चा कही दिखे तो तुरंत जीआरपी पुलिस को इन नंबरों 9413127070 / 01512226155 पर सूचना दें।



परिजनों ने बताया कि सोनू के कान बिंदे हुए हैं और दाहिने कान में चांदी की बाली हैं। दाहिने पैर में टकने के नीचे पुराना घाव का निशान हैं। पिले रंग की टी शर्ट व नीले रंग की पेंट पहने हुआ है।। वहीं जो युवती उठाकर ले गई है, उसकी उम्र भी ज्यादा नजर नहीं आ रही है। महज पंद्रह साल की नजर आ रही इस युवती ने सलवार सूट पहना हुआ है। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज बच्चे को उठा ले जाने वाली लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562