Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मंदिर में चोरी, चोर सीसीटीवी में हुआ कैद

India-1stNews





बीकानेर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है. आए दिन चोरी, छीनाझपटी की वारदातें अब आम हो गई है. अब चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा और दानपात्र को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें कोटगेट थाना इलाके के गोगागेट पशु चिकित्सालय के पास स्थित शिवमंदिर में चोरों ने सोमवार रात हाथ साफ किया है. चोर मंदिर में रखे दान पात्र से रूपये ले उड़े. हांलाकि पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. सूचना का बाद मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया और सीसीटीवी खगाले. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है. जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने पाया कि मंदिर के आसपास नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा आए दिन लगा रहता है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562