Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

Election Results 2024 LIVE: हरियाणा में BJP ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन का चला जादू

India-1stNews




हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती और अंतिम नतीजे आने का सिलसिला अंतिम दौर में है. अभी तक आए रुझानों में हरियाणा में जहां बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर इतिहास रचने जा रही है. बात अगर जम्मू-कश्मीर की करें तो इस केंद्र शासित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और एनसी पर भरोसा जताया है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में कुल 63.45 फीसदी वोट डाले गए थे. इस बार के चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और एनसी-कांग्रेस के बीत बताई जा रही है. वहीं, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी जैसे दल इस बार किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. अगर बात बीते दिनों आए एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की तरफ इशारा करते हैं, जिसमें कोई भी पार्टी एक दूसरे पर पूरी तरह से हावी होती नहीं दिख रही है. कुछ दिन पहले जारी किए गए एग्जिट पोल के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में राजनीति का गुणा-गणित भी शुरू हो गया है. दूसरी तरफ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. हरियाणा में BJP को हैट्रिक लगाने की उम्मीद है, जबकि एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) 10 साल बाद सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है.


हमें खत्म करने की साजिश की गई - उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन की जीत के रुझानों के बीच एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को जवाब दे दिया है जो लोग हमें खत्म करने की साजिश कर रहे थे. इन साजिश करने वालों ही जनता ने अपना जवाब दिया है. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और गांदरबल व बडगाम से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम फिलहाल जनता का शुक्रिया अदा करते हैं लेकिन जब तक पूरे नतीजे नहीं आ जाते तब तक हमें इंतजार करना चाहिए.

हरियाणा में कुमारी शैलजा ने मानी हार
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने हरियाणा में पार्टी की हार स्वीकार की है. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि ये नतीजे कांग्रेस के लिए एक बड़े सेटबैक की तरह है. यह रिजल्ट हमारे लिए बहुत निराशाजनक है. मैंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कहा था कि मैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ना चाहती हूं  लेकिन कुछ वजह से ऐसा नहीं हो सका.



जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा फिर से बहाल होना चाहिए - फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की बड़ी जीत के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. हम इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं. 

जुलाना सीट से विनेश फोगाट जीतीं
हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस की चर्चित उम्मीदवार विनेश फोगाट को जीत मिली है. महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी को बड़े अंतर से हरा दिया है. मतगणना के दौरान विनेश फोगाट शुरू से ही बढ़त बनाए रहीं. विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थीं. इसके बाद ही पार्टी ने उन्हें जुलाना से उम्मीदवार बनाया था. 

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए हैं चुनाव
कश्मीर घाटी सहित जम्मू में पूरे दस साल के बाद विधानसभा चुनाव कराए गए हैं. इस बार के चुनाव में 63 फीसदी से ज्यादा मतदान करके घाटी की जनता ने यह साफ कर दिया है वह अब बड़ा बदलाव चाहती है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया था, हालांकि दोनों राज्यों में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई थी. जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल तो करीब सही साबित हुआ, लेकिन हरियाणा में नतीजे उलट गए.    

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement