Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हनुमान बने व्यक्ति का दरगाह में जियारत करते हुए वीडियो हुआ वायरल, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ दशहरा उत्सव के दौरान बीकानेर दशहरा कमेटी की सचेतन झांकियों में एक पात्र सलीम भाटी द्वारा हनुमानजी के वेश में दरगाह में माथा टेकने की घटना से हिन्दू समाज के लोगों की भावनाओं को आघात लगा।सोशल मीडिया माध्यमों में दिन भर ये खबर और इस कृत्य की निंदा चलती रही। विश्व हिंदू परिषद बीकानेर के अध्यक्ष अनिल शर्मा को मिली तो उन्होंने आयोजन कर्ता बीकानेर दशहरा कमेटी को इस मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करवाते हुए इस कृत्य को गंभीर और समाज में कटुता लाने वाला बताया।

उन्होंने बताया कि हनुमान के वेश में होने के कारण ही समाज इनका स्वागत सत्कार और पुष्प वर्षा करता है। हनुमान बने पात्र को ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि स्वागत सत्कार स्वरूप का है। उनके इस स्वरूप में दरगाह में माथा टेकने से समाज की भावनाएं भी आहत होती है। इस पर बीकानेर दशहरा कमेटी ने लिखित में माफी मांगी और आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया है। हनुमान का पात्र बने सलीम भाटी ने भी एक वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी हिन्दू भाई की भावना को आहत करना नहीं था ।हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की बात कहते हुए आयोजन समिति के खिलाफ प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज समिति भंग करने की मांग रखी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement