Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग बालिका ने की जीवनलीला समाप्त, टीनशेड की बनी छत पर चुन्नी से लगाई फांसी...

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास में रविवार शाम एक 12 वर्षीय बालिका ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बालिका सोनू पुत्री गोविंद ब्राह्मण निवासी बिनादेसर हाल निवासी बिग्गा बास ने घर में छत पर बने टिन शेड में फंदा लगा लिया। एएसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया गया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस में शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि बालिका घर के आगे साइकिल चलाते हुए खेल रही थी। उसकी माता ने उसे घर में आकर स्कूल का होमवर्क करने की बात कही। बालिका अंदर आई और छत पर बने टीन शेड में जाकर चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement