Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: क्रिकेट मैच के दौरान उपजा विवाद, घायल युवक की मौत, मोर्चरी के आगे धरना

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के पूगल थाना इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान दरी बिछाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल को परिजन पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आज उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

मृतक के परिजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। मृतक के मामा रियाज अली ने बताया कि रविवार देर रात को पूगल के पद्मिनी स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी, मृतक शखावत खां पुत्र अल्लाबख्श मैच देखने के लिए गया था, जहां पर दरी बिछाने की बात उसकी कुछ युवकों से बहस हो गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां से निकल गए। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और शखावत खां को गाड़ी में डालकर ले गए।

घटना का पता चलने पर परिजनों ने शखावत खां की खोज शुरू तो मैदान के पास यासीन खां की ढाणी में वसाए खां, हाकिम, मुंसिफ, याकूब व कुछ अन्य लोग शखावत खां के साथ धारदार हथियारों से मारपीट कर रहे थे , परिजनों द्वारा उन्हें ललकारने पर वे लोग शखावत खां को अधमरा छोड़कर मौके से भाग गए। 

परिजन गंभीर रूप से घायल शखावत खां को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को मृतक के परिजन मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए हैं।परिजनों की मांग हैं कि इस मामले में मुख्य आरोपी वसाए खां को गिरफ्तार किया जाए, जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी को दी जाए साथ ही थानाधिकारी को बर्खास्त किया जाए। परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है। वही इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपितों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में चार लोगों को दबोचा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement