Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नशाखोरों की धड़पकड़, स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ पिछले कुछ समय से बीकानेर जिलें में नशे का व्यापार खूब फल फूल रहा है। इसी पर अंकुश लगाने के लिहाज से बीकानेर पुलिस लगातार प्रयासरत है।बुधवार को आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने अवैध नशीले पदार्थो का खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।



नशाखोरों के खिलाफ धरपकड़ करते हुए नयाशहर पुलिस ने टीमों का गठन कर संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। गश्त के दौरान पुलिस को चोखुंटी पुलिया के नीचे दबिश दी इस दौरान मौके से 75 ग्राम स्मैक के साथ चोखुंटी निवासी सोनू नायक, अकरम उर्फ विक्की निवासी इस्लाम नगर और अजयदेव माली निवासी जामसर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी तिवाड़ी के साथ कानदान, रामकरण, रामचन्द्र, कृष्ण कुमार,अमरसिंह नरेश कुमार ,अशोक शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562