Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जनों की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है. पहला मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां मेडिकल चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस संबंध में रामपुरा बस्ती निवासी युवक के भाई जुगल किशोर सोनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई नेमीचंद 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे मेडिकल चौराहे के पास से गुजर रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और गफलत से गाड़ी चलाते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी जिसकी पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. 

वहीं दूसरी घटना बज्जू थाना क्षेत्र की है इस संबंध में बगड़सर निवासी चेनाराम ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके लड़के को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों घटनाओ में पुलिस ने पारिवादीयो की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562