Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बैंक में पैसे जमा करवाने पहुंचा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी करती संदिग्ध लड़की

India-1stNews




बीकानेर। एसबीआई बैंक में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां बैंक मे पैसे जमा करवाने आए एक किसान के बैग से ₹70,000 चोरी हो गए। यह घटना खाजूवाला के एसबीआई बैंक में तब हुई जब किसान बैंक के अंदर लाइन में खड़ा था। चोरी की यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में एक युवती संदिग्ध हरकतें करती नजर आ रही है। वह युवती किसान के आसपास मंडराती दिख रही है। और मौके का फायदा उठाकर पैसे पार कर जाती है। बैंक के अंदर हुई इस घटना ने बैंक की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल खाजूवाला थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध युवती की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562