Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: त्योहार की खुशियों के बीच छाया मातम, चाचा की हत्या!

India-1stNews




बीकानेर: त्योहार की खुशियों के बीच छाया मातम, चाचा की हत्या! 




बीकानेर@ त्यौहार की खुशियों के बीच मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें भतीजों ने अपने ही चाचा की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भार्गव परिवार में आपसी झगड़े के दौरान भतीजों ने देवाराम भार्गव पर हमला कर दिया। इस हमले में देवाराम को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा जा रहा है, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है और त्यौहार की रौनक मातम में बदल गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562