Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर के गुमशुदा अशोक सोनी का 11वें दिन भी नहीं लगा सुराग, परिजनों ने लगाई महिला आयोग से गुहार

India-1stNews




बीकानेर@ आज राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की चेयरपर्सन के बीकानेर आगमन पर एडवोकेट अनिल सोनी ने गुमशुदा अशोक सोनी के परिवारजनों को साथ लेकर  महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान महिला आयोग की जनसुनवाई में सोनी ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा अब तक बरती गई लापरवाही के बारे में बताते हुए तीव्र गति से अशोक सोनी की तलाश करवाने का निवेदन किया। जिस पर अध्यक्ष महोदया ने परिवारजनों की बात को गंभीरता से सुना और तुरंत पुलिस अधीक्षक, गंगाशहर सर्कल इंस्पेक्टर और थानाधिकारी पुलिस थाना गंगाशहर से बातचीत कर अशोक सोनी की तलाश करने का सख्त आदेश दिया। इस दौरान जयकिशन सोनी सहित अशोक सोनी के परिवारजन भी उपस्थित रहे। 


ज्ञात रहे कि अशोक सोनी 16 नवम्बर से लापता है जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पुलिस थाना गंगाशहर में दर्ज है वहीं अशोक सोनी की पत्नी ने कल पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से मिलकर परिवाद दिया जिसमें कई संदिग्ध लोगों के नाम उजागर करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखन हे कि पुलिस कब तक अशोक सोनी को बरामद करती हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562