Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अनियमितताएं पाए जाने पर इन 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

India-1stNews




अनियमितताएं पाए जाने पर इन 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 7 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भाग्योदय मेडिकोज, गाढवाला स्थित अमित मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 22 नवम्बर 5 दिनों के लिए, पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने स्थित भव्या मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 24 नवम्बर को 7 दिनों के लिए, कक्कू स्थित गहलोत मेडिकल स्टोर, जयसिंहदेसर मगरा स्थित गुरु कृपा मेडिकल स्टोर, बम्बलू स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नापासर स्थित गोपाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, पांचू स्थित बालाजी हेल्थ केयर सेंटर, खोडाला स्थित डूडी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, खाजूवाला स्थित गौड़ मेडिकल स्टोर, घेघड़ा स्थित अयान मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 17 नवम्बर 10 दिनों के लिए, खाजूवाला स्थित बाबर मेडिकल एजेंसी तथा झाड़ेली स्थित गोदारा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 18 से 27 नवम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा नगरासर स्थित भादू मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 27 नवम्बर तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement