Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर: कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर@ नोखा थाने के कॉन्स्टेबल विकास मीणा ने बुधवार रात सुसाइड का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा थाना के कॉन्स्टेबल विकास मीणा रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने बिजली के तार से फंदा बनाकर कमरे में फंदा लगा लिया। जब काफी समय तक विकास मीणा ने दरवाजा नहीं खोला, तो उनकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तुरंत नोखा पुलिस को सूचना दी।

नोखा पुलिस के जवान मौके पर तेजी से पहुंचे और दरवाजा तोड़कर विकास मीणा को फंदे से उतारा। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर नोखा सीओ हिमांशु शर्मा और एसआई बुधराम बिश्नोई ने मौके का मुआयना किया और घटना के कारणों की जांच शुरू की। कॉन्स्टेबल विकास मीणा नोखा थाने में तैनात थे और मोहनपुरा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement