Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजस्थान के स्कूलों में एक साथ होंगे हाफ ईयरली एग्जाम, 9वीं से 12वीं की परीक्षा 17 दिसंबर की जगह होंगी इस दिन

India-1stNews




शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम का टाइम टेबल 24 घंटे में ही बदल दिया है। 1 दिन पहले में जारी टाइम टेबल में 17 दिसंबर से एग्जाम शुरू होने थे और 27 दिसंबर तक चलने थे। ऐसे में शीतकालीन छुट्टियां रद्द होना तय हो गया था।

अब सरकार ने टाइम टेबल में फेरबदल करते हुए 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ही एग्जाम करने का निर्णय कर लिया है। ऐसे में शीतकालीन अवकाश एक बार फिर 25 दिसंबर से ही शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गुरुवार शाम 7 बजे इस संबंध में आदेश पर डिजिटल हस्ताक्षर किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 14 दिसंबर को लिखित परीक्षा शुरू होगी और 24 दिसंबर तक चलेगी। वहीं स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को होंगे।




पहले समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी
अब तक समान परीक्षा जिला स्तर पर होती थी, जिसके लिए जिले के किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते थे और प्रकाशित होते थे। लेकिन, अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूल में नहीं रखेंगे पेपर
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं।

हर विद्यार्थी से 20 रुपए शुल्क
हाफ ईयरली एग्जाम के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपए फीस ली जाएगी। इसके अलावा ईयरली एग्जाम के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement