Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर । लूणकरणसर के पास भारतमाला एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस मार्ग पर दो वाहनों की आपस में टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना मे जालोर के सायला तहसील के इकबाल खान पुत्र आलम खान,बालोतरा निवासी तगाराम की मौत की सूचना मिली है। जबकि नवाब खान, रजाक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जालोर निवासी ट्रक चालक भारतमाला एक्सप्रेस मार्ग पर सहजरासर ढाणी भोपाला के पास ढाबे पर खाना खाकर ट्रक के पिछले हिस्से की जांच कर रहे थे ,तभी तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक अंदर जा घुसा। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल श्याम लाल, ड्राइवर हजारी सिंह और प्यारे लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राईवरों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए लूणकरणसर हॉस्पिटल भेजा। बाद में घायलों को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।जहा घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement