Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आठ चोरी की बाइक के साथ शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, देखे लिस्ट

India-1stNews





बीकानेर@ नयाशहर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। 

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 8 बाइक भी जब्त की गयी है। इस सम्बंध में 22 नवम्बर को  परिवादी गोरव आचार्य ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 15 नवम्बर को गजनेर रोड़ से उसकी बाइक चोरी हो गयी। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में आसपास के सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह को दस्तयाब किया। जिससे पुछताछ में आरोपित ने बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने गाडियाला हाल बज्जु के रहने वाले लोकेेन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जो कि अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी थी। आरोपित ने बताया कि बसलपुर हाउस के आगे से  ओर गजनेर रोड़ icici बैंक के बाहर भी बाइक चोरी की थी। 

ये टीम रही शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हैड कांस्टैबल जगदीश, कांस्टेबल केसराराम, मोहजीत, नरेश कुमार शामिल रहें। जिसमे कांस्टेबल केसराराम ओर नरेश की अहम भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement