Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नागरिक कर्तव्य और संविधान पर संगोष्ठी

India-1stNews




आज अधिवक्ता परिषद बीकानेर इकाई द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में नई कोर्ट परिसर बीकानेर में नागरिक कत्तर्व्य और संविधान पर संगोष्ठी रखी गई  अधिवक्ता परिषद  ईकाई बीकानेर के महामंत्री राधेश्याम सेवग ने बताया की कार्यक्रम का प्रारम्भ संविधान पर माल्यार्पण कर किया गया, मंच पर  कार्यक्रम के अध्यक्ष  दामोदर शर्मा अधिवक्ता परिषद प्रांत उपाध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि रघुवीर सिंह बार एसोसिएशन बीकानेर  अध्यक्ष, मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष  सतपाल सिंह  ,मुख्य वक्ता पवन सारस्वत व्याख्याता रामपुरिया विधि कॉलेज रहे विषय प्रवर्तन सतपाल सिंह ने किया। मुख्य वक्ता पवन ने बताया की राष्ट्र के प्रति नागरिक कत्तर्व्य का पौराणिक काल से महत्व रहा गीता के सन्देश से लेकर उपनिषद तक वर्णन मिलता है उसी से संविधान का भी निर्माण हुआ है और सभ्यता व संस्कृति व मानवीय मुल्यो का चित्र किया गया है।,  अविनाश चंद्र, दामोदर शर्मा, पुर्व न्यायिक अधिकारी अंजु सचान व अन्य ने भी संविधान को वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण है पर विचार रखे । बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित  किया।संचालन चतर्भुज सारस्वत ने किया । कार्यक्रम में  महावीर शर्मा, विमला सिरोलिया, भंवर विश्नोई,  वैंकटेश व्यास,  गिरिराज व्यास, भगवान सिंह राजपुरोहित, मुकेश आचार्य, अदित्य विश्नोई,उमाशंकर बिस्सा अतुल भटनागर जितेंद्र श्रीमाली , केदार सारस्वत,मदन सिरोलिया,बसंत आचार्य व महिला एडवोकेट उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement