Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पटाखे चलाते समय हुआ विस्फोट, पिता-पुत्री घायल

India-1stNews




बीकानेर: पटाखे चलाते समय हुआ विस्फोट, पिता-पुत्री घायल




लूणकरणसर कस्बे में दीपावली पर पटाखे चलाते समय विस्फोट हो गया। इस दौरान पिता-पुत्री झुलस गए। गंभीर अवस्था में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

टाइगर फोर्स प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि कस्बे के वार्ड 28 निवासी सूरेद्र पुत्र लिखमाराम कुम्हार उम्र 30 वर्ष गुरुवार रात 9 बजे अपने घर पर पटाखे चला रहे थे। इस दौरान विस्फोट होने से सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। उसके पास में ही खेल रही उसकी तीन वर्षीय बेटी मंजू पटाखे के बारूद से गंभीर घायल हो गई। बारूद से सुरेंद्र की दोनों आंखें व चेहरे पर चोट आई है। हाथ की एक अंगुली भी जल गई । घटना के बाद परिजनों ने घायलों अस्पताल पहुंचाया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562