Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रील बनाने के चक्कर में आतिशबाजी से मुख्य बाजार में युवक ने मचाया उत्पात, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर: रील बनाने के चक्कर में आतिशबाजी से मुख्य बाजार में युवक ने मचाया उत्पात, देखे वीडियो




दीपावली पर बीकानेर के मुख्य मार्गों पर कई युवक उत्पात मचाते भी नजर आए। जिनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये युवक हाथ में आतिशबाजी लेकर वाहनों पर घूम रहे थे तो पटाखों में चिंगारी लगाकर सड़क पर फैंकते नजर आए। हालांकि इन घटनाओं से कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन दीपावली पर सड़कों पर घूम रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंचशती सर्किल पर ऐसी घटनाएं देखी गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में आने वाले इस सर्किल पर बड़ी संख्या में युवक पटाखों से मस्ती करते नजर आए। ये पटाखे सड़क पर फैंके गए। इस दौरान कई दुपहिया वाहन चल रहे थे और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग पैदल भी घूम रहे थे। गनीमत रही कि ये पटाखे किसी पैदल या दुपहिया वाहन चालक पर नहीं पड़े। अगर ऐसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। खुली जीप और कार में चलते हुए आतिशबाजी के भी कई दृश्य देखने को मिले। एक ही बॉक्स में कई तीर एक-एक कर आसमान में छोड़ने वाले युवाओं ने रील बनाने के चक्कर में खतरनाक दृश्य केद किए।



स्थानीय लोगों ने इस आशय की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर भी की थी कि लोग उत्पात मचा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पेट्रोलिंग गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर चक्कर लगाए, जिसके बाद ये युवक भाग निकले।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement