Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक ने पेड़ पर तो दूसरे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की 

India-1stNews




बीकानेर में आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। ताजा घटना सदर थाना व नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा गांव की है।

पहले मामले में विक्रम सिंह नामक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के भाई बलवीर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 9 बजे विक्रम सिंह ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। नोखा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।

वहीं सदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था की है। जहां निरज सिंह (18) ने बीती रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement