Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक का मर्डर! पुलिस मौके पर पहुंची

India-1stNews



बीकानेर: युवक का मर्डर! पुलिस मौके पर पहुंची 




बीकानेर@ मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना इलाके के करणी नगर की है, जहां बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक पर जानलेवा हमला किया। पुलिस के अनुसार, युवक का शव खून से लथपथ हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमले में मृतक के किसी भारी चीज से सिर पर वार किए हैं। युवक की पहचान बिहार के छपरा जिले के फुलवारिया हाल करणी नगर निवासी पप्पू शाह पुत्र गुरु चरण के रूप में हुई है। युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, एफएसएल, डॉग स्वायड की टीम भी पहुंची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562