Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

26 दिसंबर को बीकानेर बंद की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया का ऐलान

India-1stNews




बीकानेर में लगातार काटी जा रही खेजडियों को लेकर विश्नोई समाज में रोष है। इसी के चलते सोमवार को एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें विश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेन्द्र बूडिया सहित अनेक लोग मौजूद रहें। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। सघर्ष समिति ने वादाखिलाफ की आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार खेजड़ी कट रही है लेकिन प्रशासन आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं कर रहा है। ऐसे में 26 को बीकानेर बंद का आह्वान किया है।

देवेन्द्र बूडिया ने कहा कि कुछ समय पूर्व सीएम से वार्ता हुई लेकिन सरकार ने अपना धर्म नहीं निभाया। सोलर प्लांट वालों ने भारी तादाद में जयमलसर की रोही में खेजडिया काट दी। संघर्ष समिति द्वारा दो दिन से प्लांट का काम बंद करवा रखा है। प्रशासन की तरफ से वार्ता हुई लेकिन बेनतीजा रही। ऐसे में 26 को बीकानेर बंद रखा जाएगा। 30 दिसम्बर को मुकाम में बैठक करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान विश्नोई समाज के जुड़े प्रबुद्धजन मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement