Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर विश्वविद्यालय में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, देने से पहले पकड़ा गया, 7 लाख रुपए जब्त, जांच जारी

India-1stNews




बीकानेर@ मंगलवार को एसीबी की स्पेशल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा से संबंधित कामकाज को लेकर 7 लाख रुपए जब्त किए हैं. हालांकि, यह राशि किसे दी जानी थी, इसे लेकर अभी जांच जारी है.

बीकानेर एसीबी की स्पेशल यूनिट के एडिशनल एसपी आशीष कुमार ने बताया कि अजमेर की माइक्रो कंपनी, जो विश्वविद्यालय में परीक्षा से जुड़े कामकाज के टेंडर लेती है, उसके प्रतिनिधि मनोज कुमार से 7 लाख रुपए विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में जब्त किए गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपित मनोज कुमार ने पूछताछ में कहा कि यह राशि किसी कर्मचारी को देने के लिए लाई गई थी. फिलहाल एसीबी इस मामले की जांच कर रही है.


देने से पहले पकड़ा गया 
आशीष कुमार ने बताया कि सूत्रों से एसीबी को विश्वविद्यालय में रिश्वत के लेनदेन की सूचना मिली थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पैसे देने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया. हालांकि, अभी उस व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है जिसे यह पैसे दिए जाने थे. एसीबी की इस अचानक कार्रवाई से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया. परीक्षा भवन को सील कर दिया गया और किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई. फिलहाल एसीबी ने राशि जब्त कर ली है और जांच जारी है.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement