Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: कमरे की लाइट जलाते ही हुआ ब्लास्ट, 35 वर्षीय महिला झुलसी

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा के समीपवर्ती गांव रोड़ा में बुधवार सुबह एक घर में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिसके कारण एक महिला झुलस गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड़ा की पन्नापुरम कॉलोनी में सोहनलाल प्रजापत के घर पर 35 वर्षीय महिला गौरा देवी ने सुबह उठ कर रसोई में लाइट का स्विच किया तो गैस का गुब्बार ने आग पकड़ ली और अचानक ही गैस रिसाव के चलते जबर्दस्त धमाका हुआ। ब्लास्ट के चलते महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गयी। जिसे बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। ब्लास्ट इतना तेज था जिसके कारण घर की दीवारों में दरारें आ गयी। उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व ही एक भामाशाह संस्था द्वारा इस परिवार को आवास उपलब्ध करवाया गया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement