Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 48 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा में अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 49 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। क्षेत्र की पांचू पुलिस ने मंगलवार रात को कक्कू में कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। ऐसे में पुलिस को कक्कू में अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। पुलिस ने मंगलवार रात को कक्कू में ओमप्रकाश भार्गव को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 49 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement