Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया

India-1stNews




बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर जिले से लगते इंडो-पाक बॉर्डर पर मंगलवार की देर रात बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। दरअसल, सर्द रात में यह घुसपैठिया भारती बॉर्डर में घुसने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बीएसएप जवानों की पैनी नजर से नहीं बच पाया। देर रात केसरीसिंहपुर इलाके के एक एक्स गांव के पास यह घटना के दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे ललकारा, इसके बावजूद वह बॉर्डर क्रॉस कर आया और जवानों से उसे मौके पर ही गोली मार कर ढेर कर दिया। उसके पास कुछ पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान मिला है। घटना के बाद सेना और पुलिस के अफसरों के बीच लगातार बातचीत हो रही है। घुसपैठिए के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है। घटनास्थल श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। ग्रामीण इलाके में कोहरे के कारण सुबह पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। घुसपैठिए ने कुर्ता और पायजामा पहना था। उसका चेहरा ढका हुआ था। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दस महीने पहले भी मार गिराया था एक घुसपैठिया
जानकारी में रहे कि बीकानेर रेंज के श्रीगंगानगर जिले में 10 महीने पहले भी एक घुसपैठिया मारा गया था। वह रात 1 बजे पाकिस्तान सीमा से तार फेसिंग लांघकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों को हलचल दिखी तो उन्होंने पहले घुसपैठिए को चेतावनी दी। नहीं रुका तो उसे मार गिराया था। यह घटना सुंदरपुरा बीओपी यानी बॉर्डर की निगरानी के लिए पोस्ट के बफर जोन में हुई थी। बफर जोन के पास ये पूरा इलाका खेती का है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement