Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: किंग्स गैंग पर DST और पुलिस का बड़ा प्रहार, नया शहर थाने के HS महादेव सहित 20 को पकड़ा

India-1stNews




बीकानेर@ जिले की नोखा पुलिस और डीएसटी टीम ने आज एरिया डोमिनेशन के तहत तकरीबन सभी थानों की टीम के 100 जवानों के साथ अलग अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर 2 हिस्ट्रीशीटर सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया है 

मिली जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर की रिहाई के पर खुशियां मनाते निकले 20 जनों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बीछवाल थाने के शाहरूख हत्याकांड का आरोपी सीताराम कस्वां है। वहीं एक नयाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर पारीक चौक निवासी माधव पारीक भी था। सीताराम जोधपुर जेल में बंद था। नोखा थानाधिकारी अमित कुमार के अनुसार हत्या के मामले में जेल में बंद सीताराम कस्वां को पैरोल मिली थी। वह पैरोल पर कुछ समय के लिए रिहा किया गया तो वह अपने साथियों के काफिले के साथ जोधपुर से बीकानेर आ रहा था।पुलिस को सूचना मिली थी कि इस काफिले में हत्या के मामले में वांटेड भी शामिल है। इस पर नाकाबंदी की गई थी। काफिले को रोका तो हुड़दंग हुई। सभी 20 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।स्वामी के अनुसार काफिले में सीताराम कस्वां के अलावा नयाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर पारीक चौक निवासी माधव पारीक भी मिला। हत्या व एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुछ वांटेड भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562