Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आधी रात घर में घुसे चोर, चोरी कर ले गए नगदी जेवरात, बाइक भी ले जा रहे थे पर... सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में पिछले तीन दिन से लगातार चोरियां हो रही हैं। इससे पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा लग रहा है। आलम यह है कि चोर हर दिन अपने हाथ साफ कर रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। चोरी की वारदात महज शहर में ही नहीं बल्कि जिले के गांवों में भी जारी हैं। ताजा वारदातों में पुलिस अब तक एक भी मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी के रहने वाले मनीष शर्मा गौतम पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह किसी काम से 23 दिसम्बर को श्री गंगानगर गया था। पड़ोसी की सूचना पर पता चला कि उसके घर के ताले टूटे हुवे है।मनीष ने बताया कि रात को उन्होंने घर के अंदर गाड़ी में लॉक लगाकर बाइक खड़ी कर गए थे। चोरों ने उसे भी ले जाने का प्रयास किया पर स्टार्ट नही होने पर वही छोड़ निकल गए। मगर जाते हुवे घर से 50 हजार से अधिक की नगदी, दो सोने की चेन, दो सोने के कंगन, दो सोने की अंगूठी, तीन चांदी की पायल ले गए है। 



चोरों की तलाश में जुटी जेएनवी पुलिस
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला की रात 4:00 बजे दो अज्ञात चोर घर का गेट खोलने के बाद घर में दाखिल हो गए, इसके बाद दोनों चोर मोटरसाइकिल छोड़ नगदी जेवरात लेकर का फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। दोनों चोरों ने अपने चेहरे को नकाब से छिपा रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मांग ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। जाँच कॉन्स्टेबल मांगीलाल कर रहे है। 

बता दे कि इस से दो दिन पहले भी जय नारायण व्यास कॉलोनी में एक ही दिन में दो घरों में चोरियां हो गई थी। चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ नगदी भी ले गए हैं। पुलिस चोरी के अधिकांश मामले इन दिनों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोल रही है। शहर में जगह-जगह लगे अभय कमांड के कैमरों की रिकार्डिंग भी चोरी पकड़ने में काम आ रही है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement