Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मोटरसाइकिल पिकअप की टक्कर, 18 वर्षिय युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर@  सर्दी के कारण दिन और रात में धुंध रहती है जिससे सडक हादसा होने का खतरा बना रहता है अभी अभी मिली सूचना के अनुसार एक मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन की टक्कर हो हुई है। हादसे का कारण धुंध बताया जा रहा है।

यह घटना खाजूवाला के  22 केवाईडी के पास की है, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय विक्रम, निवासी 13 केवाईडी, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विक्रम को प्राथमिक उपचार के लिए खाजूवाला सीएचसी ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रैफर किया गया।

दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही विक्रम की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्यादा धुंध के चलते हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फरार पिकअप वाहन और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement