Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टर्स HIV पॉजिटिव की सूचना! प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने कहा...

India-1stNews




बीकानेर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद हड़कंप मच गया है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये मामला कॉलगर्ल को बुलाने से जुड़ा हुआ है।इसी बीच, एक रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘पर इस संबंध में पोस्ट करने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और पूरे मेडिकल कॉलेज में चर्चाओं का विषय बन गई है।

क्या कहा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी ने शुक्रवार को अफवाह एवं भ्रामक सूचना वायरल होने को लेकर अधिकृत जानकारी देते हुए बताया कि  आज मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टर्स एचआईवी पॉजिटिव वाली सूचना एक दम गलत है, अधिकृत नहीं है, इस तरह की अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी, डॉ. सोनी ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक जानकारी पर विश्वास नहीं करें इस सूचना में किसी भी प्रकार की कोई सत्यता नहीं है । कॉलेज प्रशासन इस भ्रामक जानकारी का खंडन करता है और आम जन से अपील करता है कि फेक न्यूज पर विश्वास नहीं करें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement