Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अल सुबह पुलिस की दबिश, भुट्टो के बास से पकड़ी स्मैक, युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले में मादक पदार्थों की बिक्री का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर पुलिस भी लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके बावजूद इस अवैध धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा। हालांकि पिछले दिनों शहर में अवैध नशे के खिलाफ जागरूक लोगों ने अभियान भी चलाया था, लेकिन यह अभियानभी सुस्ता पड़ गया है।



डीएसटी पुलिस टीम ने सदर थाना पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुलदीप चारण के अनुसार डीएसटी व सदर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भुट्टो के बास से 31.82 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय मुशरफ अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement