Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने घर के कमरे में लगाई फांसी

India-1stNews




बीकानेर के एफसीआई गोदाम क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 23 जनवरी की शाम की है। परिजनों के अनुसार, लड़की ने पढ़ने के लिए अपने कमरे में जाने की बात कही थी।

लड़की के पिता ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने गेट तोड़ा। अंदर लड़की पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562