Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:बस और कार में हुई भिड़ंत, हादसे में माँ-बेटी सहित तीन लोगों की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव कित्तासर के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती की भी मौत हो गई है और मृतकों की संख्या तीन हो गई है। गाड़ी में तीन जने ही सवार थे एवं तीनों की मौत हो गई है। बड़ी दुर्घटना के बाद थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी भी मौके पर पहुंचे है एवं मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। कार के ड्राईवर की पहचान गांव पडिहारा निवासी आरिफ के रूप में एवं अंदर सवार मौके पर ही दम तोड़ने वाली महिला की पहचान गांव राजीयासर निवासी बाला कंवर पत्नी गिरधारीसिंह हुई है। वहीं घायल युवती जिसने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया उसकी पहचान बाला कंवर की पुत्री बुली कंवर के रूप में हुई है। मृतको के बीकानेर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दुसरी और बीकानेर से जयपुर जा रही न्यू दीप ट्रेवल्स की बस में सवार सवारियां भी हाईवे पर फंसी हुई है। बस भी क्षतिग्रस्त हुई है एवं मौके पर ही खड़ी है। बस की सवारियां दुसरे साधनों की तलाश में अपने स्तर पर अपनी यात्रा मैनेज करने में जुटी हुई है। 



दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर टोल कम्पनी की क्रेन व कार्मिकों ने वाहनों को साईड में खड़ा करवाया एवं यातायात सुचारू किया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व तीनों शवों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ लाने में अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस में सेवादार प्रेम सारस्वत, नदीम खान, आमीर क्यामखानी सक्रिय रहे। वहीं गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस से घायल युवती को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement