Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 242 पेटी अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, पिकअप और स्कॉर्पियो जब्त, एक आरोपी अंधेरे में हुआ फरार

India-1stNews





बीकानेर@ नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नापासर थाना और पुतिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 7 लाख रुपए की अवैध देशी शराब जब्त की। शराब से भरी एक पिकअप को नियमित रूप से चल रही छानबीन के तहत पकड़ा गया।

मुखबिर से मिली सूचना पर भारतमाला सड़क पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। इस स्कोर्पियो से पूछताछ की गई तो पता चला कि पीछे आ रही पिकअप गाड़ी को एस्कोर्ट कर रही है। स्कोर्पियो का चालक रमेश बिश्नोई निवासी बाड़मेर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, बल्कि अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग लिया। उसके पीछे आ रही पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 242 पेटी अवैध वोडका व्हाइट देशी शराब पाई गई, जिनमें कुल 11 हजार 616 पव्वे शामिल थे। इस मामले में पिकअप गाड़ी के ड्राइवर दिनेश कुमार (22 वर्ष), निवासी चाडी, थाना रामसर, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज किया है।

दरअसल, भारतमाला रोड अब तस्करों के लिए सबसे से आसान मार्ग बन गया है। इस मार्ग पर न सिर्फ चैकिंग कम होती है, बल्कि जल्दी गंतव्य पर भी पहुंचा जाता है। पंजाब से बीकानेर के रास्ते शराब चोरी छिपे गुजरात व अन्य क्षेत्रों में भेजी जाती है। इसी शराब को पुलिस ने जब्त किया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में नापासर थाना प्रभारी लक्ष्मण सुथार के साथ ही हेड कांस्टेबल गोकुल चंद, कांस्टेबल भीवाराम, संदीप, प्रदीप, सतीश शामिल थे। इसके अलावा DST बीकानेर: ASI रामकरण सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल सतार, महावीर सिंह, योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल करणपाल, देवेंद्र बिश्नोई शामिल थे। इस कार्रवाई में DST बीकानेर के ASI रामकरण सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र बिश्नोई की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement