Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर: भाजपा देहात जिला अध्यक्ष की हुई घोषणा, इस नाम पर लगी मुहर

India-1stNews




भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत आज बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने से पहले 10 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की।

आज दोपहर श्याम पंचारिया के नाम पर मुहर लग गई है भाजपा संभाग मुख्यालय पर पूरी तैयारी के साथ जमावड़ा लगा हुआ है, केंद्रीय कानून मंत्री के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर नाम की घोषणा कर दी जाएगी।कार्यालय में खासी रौनक बनी हुई है व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए थे। यहां निर्वतमान जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, श्याम पचारियां, सवाईसिंह तंवर, देवीलाल मेघवाल, शिव प्रजापत, नवरत्न घिंटाला, भंवरलाल जांगिड़, कैलाश विश्नोई, मोतीसिंह राठौड़, छैलूसिह शेखावत, आसकरण भट्टर, कन्हैयालाल सियाग, तोलाराम कुकणा, डूंगर सैन, प्रशांत विश्नोई, राधेश्याम विश्नोई, राकेश सहोत्रा, राकेश चितलागिया सहित मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

भाजपा देहात अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद अब शहर जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर यह माना जा रहा है कि आश्चर्य जनक नाम सामने आ सकता है। फिलहाल महावीर रांका और मोहन सुराणा का नाम शहर जिलाध्यक्ष की रेस में सुर्खियों में है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562