Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशीप का आगाज आज, 35 से 75 आयु वर्ग के होंगे मुकाबले

India-1stNews





बीकानेर। राजस्थान राज्य मास्टर्स बैडमिन्टन चैंपियनशीप प्रतियोगिता कल सुबह  डॉ. करणीसिंह इण्डोर स्टेडियम में प्रारम्भ होने जा रही है, जिसकी तैयारी अन्तिम चरण में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के मीडिया संयोजक अनिल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के चीफ रेफरी त्रिलोक शुक्ला एवं  विनीत शर्मा बीकानेर पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता का ड्रॉ आज डाला गया है जिसमें पूरे राजस्थान के सभी जिलों के खिलाड़ीगण पहुंचना शुरू हो चुके हैं, वही वंचित खिलाड़ी बुधवार देर रात तक पहुंच जायेंगे। उक्त मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ हो जायेगी जिसमें 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे तथा उद्घाटन समारोह सांय 4.00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश महानिरीक्षक पुलिस होंगे तथा अध्यक्षता जयचन्दलाल डागा करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि आई.ए.एस. मयन्क मनीष, आयुक्त नगर निगम आई.ए.एस. सोहनलाल सी.ई.ओ. जिला परिषद, विशाल आई.पी.एस., रमेश देव एडीएम सीटी, सौरभ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक सीटी, जुगल राठी समाज सेवी एवं उद्यमी, राजाराम धारणिया ग्रुप के एमडी, रामरतन धारणिया, भंवर सिंह जोधासर उद्यमी एवं भंवर सिंह बिलोचिया होंगे। वही प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर सचिव करणी सिंह ने संस्थान के सदस्यो के साथ बैठक ली जिसमें प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। इस दौरान मीडिया संयोजक अनिल सोनी, एडवोकेट रवि भाटी,प्रशांत भाकर , कमलेश धतरवाल , पवन सिंह , विक्रम सिंह , भगवानराम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement