Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बार एसोसिएशन बीकानेर की कार्यकारिणी का विस्तार, अनिल सोनी लगातार चौथी बार संभालेंगे मीडिया का दायित्व

India-1stNews





बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें कुछ नए पद भी सृजित किए गए है। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा के निर्वाचन के पश्चात बुधवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामरतन गोदारा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह निर्वाण को उपाध्यक्ष, विजयपाल बिश्नोई को सचिव ,  राजपाल सिंह को कोर्डिनेटर एण्ड कन्ट्रोलर, हिम्मत सिंह जोधा व कैलाशदान चारण को संयुक्त सचिव, सह सचिव राजेंद्र कुमार किराडू व विनोद पुरोहित, आशु प्रकाश पारीक को कोषाध्यक्ष व मनोज नायक को सहायक कोषाध्यक्ष तथा शांति शर्मा  को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। पुस्तकालय अध्यक्ष पर जितेन्द्र शर्मा, पुस्तकालय सचिव रूस्तम खान,जनसम्पर्क अधिकारी नरेन्द्र पुरी व नवनीत मारू, 

मीडिया प्रभारी प्रशांत कच्छावा, इसके साथ ही लगातार चौथे वर्ष मीडिया सचिव के पद पर एडवोकेट अनिल सोनी को मनोनीत किया गया है व जुबैर खान को भी स्थान दिया गया है। खेल संयोजक के पद पर लक्ष्मण नायक, खेल सचिव मदनलाल राजपुरोहित तथा लालचन्द हाटिला, कॉमन रूम प्रभारी लवेश पालीवाल, महिला कॉमन रूम प्रभारी के रूप में प्रियंका सनाढ्य, निमिषा शर्मा, रेखा नागल, ज्योति भाटी, नेहा खान को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार स्टाम्प व नोटेरी प्रभारी के रूप में ज्योति भाटी, डी. आर. तिवाड़ी, नवरतन जोशी, चन्द्रमोहन शर्मा को नियुक्त किया गया है।आई.टी. सेल प्रभारी की भूमिका मनोज जनागल, प्रदीप हर्ष, द्वारका प्रसाद मोहता को  सौंपी गई है  ।सांस्कृतिक संयोजक का पद राजेश श्रीवास्तव, ख्वाजा हसन कादरी, नीलकमल, सुखाराम दावा, सरिता गोदारा, नीतू जैन, प्रियंका मण्डल को दिया गया है। वही प्रवक्ता के पद पर आदित्य बिश्नोई व भाग्यश्री भूरा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मैन्टनेन्स सचिव,पब्लिक रिलेशन सचिव,  संगठन सचिव,स्वच्छता सचिव पद सृजित करते हुए कार्यालय सचिव कोर्डिनेटर रामकिशन दुबे को बनाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 96 अधिवक्ताओं एवं परामर्शदात्री सदस्यों के रूप में 47 अधिवक्ताओं को मनोनीत किया गया है,जिन्होंने अपना कार्यभार आज ही ग्रहण कर लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement