Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बदल गया स्कूलों का समय, जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश

India-1stNews




शीतलहर का प्रभाव कम होने पर विद्यालयों के समय को लेकर पूर्व में जारी आदेश जिला कलेक्टर ने किया प्रत्याहारित

बीकानेर, 27 जनवरी। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में शीतलहर का प्रभाव कम होने को दृष्टिगत रखते  हुए  कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों , मदरसों के शैक्षणिक समय में किए गए बदलाव के आदेश को प्रत्याहारित किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान तथा शीतलहर के मध्य नजर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी ) विद्यालयों ,सीबीएसई विद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक प्रातः 10 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया था, चूंकि अब शीत लहर का प्रभाव कम हो गया है इसे ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी को जारी किए गए आदेश को प्रत्याहारित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement