Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बिजली के तारों की चपेट में आया ट्रक चालक, हुई मौत

India-1stNews




बीकानेर@ लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सुरनाणा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ड्राइवर करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। मृतक की पहचान तोलाराम पुत्र लेखराम जाट, निवासी सरदारशहर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि तोलाराम अपने ट्रक पर चढ़ा था, तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की तार ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया और तोलाराम बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत लूणकरणसर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562