Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: तेज रफ्तार कार की खड़े ट्रक में भिड़ंत, कार सवार सेना के जवान की मौत, एक घायल

India-1stNews




बीकानेर में रविवार की शाम नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों में से एक आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार- हादसा नापासर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संख्या 11 पर रायसर में होटल ओम बना के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार हेड कॉन्स्टेबल मूलाराम और जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने प्राथमिकता पर फंसे हुए व्यक्ति को निकालकर बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिली आईडी से पता चला कि मृतक जवान का नाम हरियाणा निवासी दीपक है, जो वर्तमान में बीकानेर में सैन्य छावनी में 24 आर्टरी में तैनात था। जबकि घायल का नाम दलजीत है। पुलिस ने मृतक के शव को नापासर मॉर्च्युरी में रखवा गया है और आर्मी अधिकारियों को सूचित किया गया है। घायल व्यक्ति का इलाज बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562