Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड़ पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, सात घायल

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एसबीआई बैंक के सामने हुआ, जब मारुति स्विफ्ट और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे के दौरान मारूति कार काफी स्पीड में थी। ये पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि मारूति स्पीड में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई



अब तक मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार पुराने बस स्टैंड की ओर से तेज गति से आ रही थी। अत्यधिक रफ्तार होने के कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई और संतुलन बिगड़ने से सड़क की दूसरी ओर चली गई। उसी समय सामने से आ रही इनोवा कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गंगाशहर निवासी जितेंद्र स्वामी पुत्र पुखराज (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में दर्शना, कोमल, अनिल शर्मा और रंजीत सिंह,लक्ष्मण, मुन्नी देवी, पार्थ घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।गंगा शहर पुलिस मौके पर पहुंची है और वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562