Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तेल की जगह पानी भर के ड्रम कर दिए सप्लाई, दो लाख रुपए की लगाई चपत, मामला दर्ज

India-1stNews




नोखा में एक व्यापारी द्वारा नमकीन फैक्ट्री मालिक के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फौजी कॉलोनी निवासी नंदकिशोर कुम्हार की शिकायत पर नोखा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नंदकिशोर की नागौर रोड पर नमकीन और भुजिया बनाने की फैक्ट्री है।

जसरासर निवासी मुन्नीराम तर्ड पिछले 2-3 महीनों से फैक्ट्री को आरबीडी कॉटन सीड तेल की सप्लाई कर रहा था। 23 जनवरी को मुन्नीराम ने फोन कर तेल की उपलब्धता की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे वह 7 ड्रम तेल लेकर आया, जिसका भुगतान नंदकिशोर ने तुरंत 1.93 लाख रुपए में कर दिया।

अगले दिन जब फैक्ट्री कर्मचारियों ने ड्रम की जांच की तो पता चला कि सभी ड्रम में तेल की जगह पानी भरा हुआ था। जब इस बारे में मुन्नीराम से पूछा गया तो उसने गलती से पानी भरे ड्रम देने की बात कही और जल्द ही तेल के ड्रम भेजने का वादा किया। हालांकि, टालमटोल करते हुए 29 जनवरी को उसने न तो तेल के ड्रम दिए और न ही पैसे लौटाने की बात मानी। इस प्रकार झूठ बोलकर और धोखाधड़ी कर 1.93 लाख रुपए हड़प लिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement