Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: ट्रक में जा घुसी बाइक, एक की मौत, दो घायल, ट्रक में लगी आग

India-1stNews




बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। देशनोक ओरण के पास तेज गति से चल रही एक बाइक अचानक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंगाशहर निवासी जेठू पुत्र ओमप्रकाश सम्पत पैलेस के सामने की मौत हो गई।वही घायलों की पहचान मुकेश पुत्र शनि नायक व सागर पुत्र किशनलाल नायक नाम से हुई जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मृतक का शव देशनोक सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। वही घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई। दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देशनोक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वजह तेज गति और लापरवाही मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement