Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

प्रेमी संग जाह्नवी मोदी ने रचाई जोधपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी, अपहरण की कहानी निकली झूठी !

India-1stNews





बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार शाम से दावे किए जा रहे सोशल मीडिया कॉमेडियन के अपहरण के दावों के बीच उसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमे युवती एक युवक के साथ विवाह रचा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो जोधपुर में आर्य समाज का है जिसमे युवती उसी लड़के के साथ विवाह रचा रही है जो महिला की माँ द्वारा दर्ज करवाई गई अपहरण मामले में आरोपी बनाया गया है। जाह्नवी मोदी ने फड़ बाजार निवासी तरुण सांगला नामक युवक से विवाह रचा लिया है। फिलाल पुलिस आगे क्या कार्यवाई करेगी ये आगे का विषय है। बता दे की कल शाम उसके अपहरण की खबर के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसकी तलाश की पर कहानी कुछ अलग ही बन रही है।

मोमासर बास निवासी जाह्नवी मोदी पुत्री सीताराम मोदी के अपहरण की घटना पर मंगलवार को पुलिस को भी विश्वास नहीं हुआ। वहीं घटना में सोशल मीडिया पर कुछ गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला और मामले को बेवजह हवा दी गई। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे 19 वर्षीय जाह्नवी का आरोपी युवक के साथ विवाह का वीडियो वायरल हुआ व प्रमाण पत्र भी सामने आया। ऐसे में ऊर्जा की हास्यास्पद बर्बादी पर कई समझदारों ने सिर पीट लिया। हालांकि पुलिस ने बीती रात तथ्यों के आधार पर कुछ ऐसा ही अंदेशा जताया था। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि माता की परिवाद के बाद पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही है। और सोशल मीडिया के द्वारा विवाह का वीडियो व प्रमाण पत्र प्राप्त हुए है परंतु युवती के बयान होने के बाद ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विदित रहे कि इस मामले में अपहरण की झूठी सूचना पर पुलिस में जिले भर में नाकाबंदी करवाने, एडिशनल एसपी सहित बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। साइबर टीम, श्रीडूंगरगढ़ थाने की पूरी टीम सहित सैंकडों पुलिसकर्मियों की झूठी कवायद करवा दी गई थी। 


देखे वीडियो







Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement