Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी का अपहरण

India-1stNews




बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है  की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी का अपहरण कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शाम सात बजेके आस पास श्रीडूंगरगढ़ से अपने घर से माँ के साथ जाह्नवी बाहर निकली तो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। माँ पुष्पा मोदी ने बताया- की'बदमाशों ने पहले दिया उनको धक्का दे कर उसका अपहरण कर लिया।
बताया कि सफेद कार में सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा ।इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर दी साथ सीसीटीव फुटेज भी खंगाल रही है। आरोप है सुबह से घर के बाहर संदिग्ध सफेद कार खड़ी थी जिसमें सवार अज्ञातों ने अपहरण किया है। फिलाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी। जाह्नवी मोदी यूट्यूब के चैनल मुकेश की कॉमेडी में काफी समय से चर्चित चेहरा है।

खबर अपडेट की जा रही...

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement