Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर मे बना रखा था जुआ अड्डा, 10 जुआरी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ कोटगेट पुलिस ने जुए पर कार्रवाई करते हुए हजारों रुपए नकदी सहित 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन व सुपरविजन में यह कार्रवाई कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह मय टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली कि खंडेलवाल छात्रावास बांदरा बास स्थित एक मकान में अवैध जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पुलिस ने सर्च वारंट जारी करवाकर नियमानुसार उक्त मकान को चैक किया। इस दौरान 10 लोग जुआ खेलते मिले। जिसमें परसाराम चांगरा पुत्र रविदास वाल्मिकी, किशन पुत्र मदनलाल वाल्मिकी, रेवंत बन पुत्र प्रेम बन, अर्जुन वाल्मिकी पुत्र फेनाराम, बालकिशन बिश्नोई पुत्र मोखराम, साजन गुजराती पुत्र चंपालाल, श्रीकांत पुत्र भंवरलाल, किशोर पुत्र लालाराम, योगेन्द्र पुत्र हिम्मताराम राजपूत, सुनिल चांगरा पुत्र गौरीशंकर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 34 हजार 400 रुपए जुआ राशि जब्त कर धारा 3/4 आरपीजीओ एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विश्वजीत सिंह, उप निरीक्षक गौरव बोहरा, कांस्टेबल सोनूशर्मा, कांस्टेबल बबलुराम, कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल शिवराज, कांस्टेबल मुकेश डीआर शामिल थे। कार्रवाई में विशेष भूमिका कांस्टेबल शिवराज की रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement