Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: धमकी देकर घर में आग लगाने का आरोप, तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा थाना क्षेत्र में धमकी देकर घर में आग लगाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। भ्याउ ढाणी कंवलीसर निवासी भंवरसिंह पुत्र सुमेरसिंह राजपूत ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवादी के अनुसार, उसके भाई की बकरी और अन्य पशु आरोपियों के खेत में घुस गए थे। इस पर आरोपियों किशनसिंह पुत्र सुमेरसिंह, धापु कंवर पत्नी किशनसिंह, और उम्मेद सिंह पुत्र किशनसिंह ने उसे धमकी दी कि वे उसे और उसके पशुओं को जिंदा जला देंगे।परिवादी ने दावा किया कि उसी रात आरोपियों ने उसके और उसके भाई के घर में आग लगा दी। नोखा पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement