Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: चोरी की गाड़ियों में बदल देते थे फर्जी चैसिस नम्बर, करवा देते थे आरटीओ से ट्रांसफर, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने चोरी, पुरानी कबाड़ गाडिय़ों पर फर्जी चैसिस नम्बर लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी की टीम ने गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भगतसिंह कॉलोनी नोखा निवासी लालचंद शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद और नोखा वार्ड नंबर 18 निवासी अब्दुल को गिरफ्तार किया है। आरोपित फर्जी तरीके से लेजर मशीन के माध्यम से अनेक चोरी व पुराने वाहनों के फर्जी तरीके से चैसिस नम्बर लगाकर आगे बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से फर्जी चैसिस बनाने में प्रयुक्त लेपटॉप, लेजर मशीन व अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपित से आज तक तैयार किए गए फर्जी चैसिस नम्बर के ट्रक, वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अमित स्वामी, पांचाराम, रामेश्वरलाल, गणेश गुर्जर, रामेश्वरलाल, विजेन्द्र, गणेशाराम शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement