Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जोशी आइसक्रीम पार्लर में शटरतोड़ गाड़ी घुसाने वाले श्रीरामसर निवासी युवक की हुई पहचान

India-1stNews




बीकानेर के नथूसरगेट स्थित जोशी आइसक्रीम पार्लर में नये साल की पहली सुबह बंद दुकान का शटर तोड़कर अंदर तहस-नहस कर देने वाली कार का पता चला गया है। इस स्विफ्ट कार को नयाशहर पुलिस थाने लाया गया है। कार चलाने वाले युवक की भी पहचान हुई है।

बताया जाता है कि जिस युवक ने एक जनवरी को सुबह लगभग साढ़े छह बजे जोशी आईसक्रीम पार्लर का शटर तोड़कर कार घुसा दी उसका गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा था। यह युवक श्रीरामसर इलाके मंे जनता प्याऊ के पास रहने वाले है। जानकारी मिली है कि कार पुलिस थाने लाने के बाद आइसक्रीम पार्लर संचालकों और गाड़ी चलाने वाले युवक के परिजनों के बीच वार्ता भी हुई है। इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई ऐसे मंे फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement